*बेगूं थाना पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध दो कार्रवाई*
चित्तौड़गढ़, 25 सितंबर 2026। बेगूं थाना पुलिस ने एनएच-27 पर सरहद सुरतपुरा में नाकाबंदी के दौरान अलग-अलग दो कार्रवाई करते हुए डोडाचूरा से भरी मारूति स्विफ्ट एवं ब्रेजा कार जब्त कर कुल 172 किलो 240 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया। नाकाबंदी देखकर दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश एवं अनुसंधान जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत, एवं वृत्ताधिकारी बेगूं अंकित कुड़ी के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगूं चम्पाराम पद्वारा गठित टीम ने दिनांक 24.09.2026 को एनएच-27 पर सरहद सुरतपुरा में नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थों के विरुद्ध दो अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयां की।
प्रथम कार्रवाई:
नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने मारूति स्विफ्ट कार को संदिग्ध अवस्था में पाया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 46 किलो 540 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया।
द्वितीय कार्रवाई:
इसी दौरान पुलिस टीम ने एक अन्य ब्रेजा कार को भी बरामद किया। वाहन की तलाशी लेने पर 8 कट्टों में कुल 125 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा पाया गया।
इस प्रकार दोनों कार्रवाइयों में कुल 172 किलो 240 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा एवं दो वाहन जब्त किए गए। कार्यवाही के दौरान पुलिस नाकाबंदी को देखकर वाहन चालक डोडाचूरा से भरे दोनों वाहन को भगा ले गये तथा सुनसान जगह पर छोडकर फरार हो गये। जिनकी तलाश की जा रही हैं।
इस संबंध में थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही टीम:- एसआई सीताराम, एएसआई लेखराज, हेड कांस्टेबल भगवानलाल, कांस्टेबल रमेश,खेमाराम,मनोहर , सुमेरराम

Post a Comment