*डीएसटी एवं थाना मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई*
चित्तौड़गढ़, 25 सितंबर 2026। डीएसटी एवं थाना मंगलवाड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बेंजीन चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 24,000 लीटर ज्वलनशील बेंजीन से भरा टैंकर जब्त किया है। आरोपी हाईवे पर नारायणपुरा टोल के पास टैंकर से बेंजीन निकालकर चोरी कर रहे थे। व्यस्त सिक्सलेन हाईवे पर ज्वलनशील पदार्थ की चोरी के दौरान पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित गंभीर आगजनी एवं जनहानि की घटना को टाला गया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अवैध ज्वलनशील पेट्रोल , डीजल तेल/केमिकल चोरी, एवं चोरी करने वाले अपराधियों पर निगरानी तथा रात्रिकालीन संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी हरीश कुमार के सुपरविजन तथा थानाधिकारी मंगलवाड़ भवानीशंकर, के नेतृत्व में डी.एस.टी. टीम प्रभारी एएसआई सुरजकुमार, कांस्टेबल कृष्णकांत, अशोक कुमार,अरविन्द कुमार व थाना मंगलवाड़ से एएसआई श्याम लाल मय जाप्ता कानि विजय सिंह ,जमना लाल, गजेन्द्र सिंह,गजेन्द्र कुमार ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
*घटना का विवरण*
दिनांक 24.09.2026 को जरिये मुखबीर खास डी.एस.टी. प्रभारी सुरज कुमार स.उ.नि. को सूचना प्राप्त हुई कि चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की तरफ जाने वाली नेशनल हाईवे पर गंगा मैया होटल से पहले सेन्टर की दुकानों के सामने टैंकरों से बेंजीन चोरी का कार्य हो रहा है। सूचना पर डी.एस.टी. प्रभारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे एवं थाना मंगलवाड़ को सूचित किया। थाना मंगलवाड़ से सउनि श्याम लाल मय जाप्ता नारायणपुरा टोल के पास पहुंचे। मौके पर एक टैंकर खड़ा मिला, जिसके ऊपर एक व्यक्ति प्लास्टिक की नली पकड़े हुए तथा दूसरा टैंकर के नीचे कैन में बेंजीन भर रहा था। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम अनिल कुमार पिता जोगाराम जाति धाणक, उम्र 46 वर्ष, निवासी रिठाल, थाना सदर रोहतक, जिला रोहतक (हरियाणा) तथा दूसरे ने शंकर पिता लालुराम जाति गाडरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी भीण्डर, थाना भीण्डर, जिला उदयपुर होना बताया। दोनों ने टैंकर से बेंजीन चोरी करना स्वीकार किया जाने से दोनो को गिरफ्तार किया गया। उक्त बैंजीन सोनीपत हरियाणा रिफाइनरी से बड़ोदरा रिफाइनरी जा रहा था।
*जब्ती एवं बरामदगी*
मौके पर टैंकर की तलाशी में टैंकर पूरी तरह बेंजीन से भरा पाया गया। रसद अधिकारी श्रीमती सुमन (ईओ, रसद विभाग चित्तौड़गढ़) की उपस्थिति में जांच पर टैंकर में बेंजीन भरा होना पाया गया। उक्त टैंकर में लगभग 24,000 लीटर बेंजीन भरा हुआ था। इसके अतिरिक्त टैंकर से निकालने के उपकरण—नलियाँ, किमे, केन, ड्रम, पाइप आदि भी जब्त किए गए। तथा आरोपियों की विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया
बेंजीन एक तरह का ज्वलनशील पदार्थ है जिसका आग के संपर्क मे आने पर बडी संख्या मे जान माल की हानि हो सकती थी क्योकि होटल जय गंगा मैया पर तेल चोरी का कार्य हो रहा था वह उदयपुर-चितौडगढ सिक्सलेन पर स्थित नारायणपुरा टोल नाके से महज कुछ ही दूरी पर है घटनास्थल हाईवे रोड भारी वाहनों का आवागमन होता रहता हे जहां पर उक्त अवैध कार्य हो रहा था पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए कार्यवाही को अंजाम दिया जिससे बड़ी जनहानि होने से बचाया जा सका
जिला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि आपके आसपास अथवा नजदीक किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि होने की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। आपकी सूचना पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment