राजगढ (अलवर)अनिल कुमार गुप्ता
लायंस क्लब राजगढ एवं एक निजि हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेत्र रोग परामर्श शिविर में 175 लोगों की निशुल्क जांच की गई।
लायन चीफ कमांडर खेम सिंह आर्य एवं शिविर सह संयोजक लायन अजय यादव ने बताया कस्बे के गोविन्द देवजी बाजार मे स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित नेत्र रोग परामर्श शिविर में डाक्टर दिव्या कट्टा द्वारा
बैटरी से 175 महिला पुरुषों की जांच कर निशुल्क परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष लोकेश रावत, सचिव भूपेन्द्र शर्मा,जितेंद्र जैन,वीरेन्द्र दाधीच, संजय राजस्थानी,सुरेश सैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment