पूर्व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने नाथद्वारा के बागरवाड़ा स्थित वार्ड नंबर 21 के सामुदायिक भवन, तेजाजी चौक मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया



 राजसमंद जिले के नाथद्वारा से गोविंद त्रिपाठी की रिपोर्ट


नाथद्वारा ​विधानसभा चुनाव के तहत बागरवाड़ा के तेजाजी चौक स्थित वार्ड नंबर 21 के सामुदायिक भवन मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार देखने को मिली। पूर्व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने भी इसी केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

​उन्होंने आम नागरिक की तरह पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अनिवार्य रूप से वोट डालने का आग्रह किया। डॉ जोशी के आगमन के दौरान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post