111 बार रक्तदान कर चुके मुकेश ने बचाई मरीज की जान, SDP के लिए भटक रहा था परिवार*



 *रिपोर्टर - प्रहलाद जणवा*


उदयपुर। शहर की सेवा उदयपुर संस्था के रक्तवीर ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है।


महाराणा भुपाल चिकित्सालय उदयपुर में भर्ती  भर्ती नितिन शर्मा डेंगू का मरीज को SDP ब्लड की जरूरत थी। परिवार व्यवस्था के लिए भटक रहा था, लेकिन जरूरत के मुताबिक SDP नहीं मिल पा रहा था। मरीज की हालत बिगड़ती देख परिवार ने सेवा उदयपुर संस्था  से संपर्क किया।


सूचना मिलते त संस्था के रक्तवीर मुकेश शर्मा से बात की। इसके बाद मुकेश शर्मा mb  अस्पताल पहुंचे और SDP डोनेट कर मरीज की जान बचाई।


*मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं - मुकेश शर्मा*


मुकेश शर्मा अब तक 111 बार रक्तदान कर चुके हैं, जिनमें 48 बार सामान्य रक्तदान और 53 बार SDP डोनेशन शामिल है। मुकेश ने कहा - मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है, सेवा उदयपुर हमेशा लोगों के साथ खड़ी है।


मात्र मुकेश शर्मा ने 19 दिन में दोबारा sdp किया

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post