बिलिया में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 232 मरीजों ने कराया पंजीयन


 चित्तौडगढ

रिपोर्टर - प्रवीण दवे  


हिंदुस्तान जिंक सीएसआर एवं ममता एचआईएमसी की पहल, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच और वितरित की नि:शुल्क दवाइयां


चित्तौड़गढ़ जिले की नगरी पंचायत के ग्राम बिलिया में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीएसआर एवं ममता एचआईएमसी की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर गाडरी मोहल्ले में पानी की टंकी के पास आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में जनरल फिजिशियन, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गईं।

शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें नि:शुल्क की गईं। शिविर में महिलाओं की भी अच्छी संख्या देखने को मिली।

आयोजकों के अनुसार शिविर में कुल 232 मरीजों का पंजीयन हुआ, जिसमें 122 पुरुष और 110 महिलाएं शामिल रहीं। सभी पंजीकृत मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में डॉ. सोहित राजोरिया, जनरल फिजिशियन एवं एमबीबीएस, डॉ. विशाल तुलसानी, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं एमएस तथा डॉ. नूपुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं दीं।

ममता एचआईएमसी की ओर से हेमंत शर्मा,   मौजूद रहे। वहीं हिंदुस्तान जिंक सीएसआर  से  CSR हेड सुंदरराज नायडू ओर  ओजस्वनी जी व कोऑर्डिनेटर पूरण जाट भी शिविर में उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित ग्रामीणों ने हिंदुस्तान जिंक के सीएसआर एवं ममता एचआईएमसी का आभार जताया और भविष्य में भी इसी तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post