खोड़ा देवजी महाराज के रात्रि जागरण में देर रात तक गूंजे भजन

 


चित्तौडगढ 

रिपोर्टर -प्रवीण दवे 


भूपालसागर। खोड़ा देवजीबावजी के मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रात्रि जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बावजी के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की।

भजन संध्या में रेलमंगरा क्षेत्र के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

जागरण के अगले दिन सुबह श्रद्धालुओं ने मंदिर में महाआरती एवं पूजा-अर्चना में भाग लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post