छोटीसादड़ी में भाजपा का बोर्ड तय, 25 में से 13 वार्ड जीते; कांग्रेस को 12 सीटें



छोटीसादड़ी। नगर पालिका चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद तस्वीर साफ हो गई है। 25 वार्डों में भाजपा ने 13 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 12 वार्ड आए। एक सीट की बढ़त के साथ भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। अब सबकी नजर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर है। प्रदीप उपाध्याय के अध्यक्ष बनने की चर्चा तेज है, हालांकि अध्यक्ष पद का अंतिम फैसला निर्वाचन प्रक्रिया के तहत होगा। एक सीट की बढ़त ने भाजपा को बोर्ड की चाबी दिला दी, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर किसका
नाम होगा। इस पर सियासी नजरें टिकी हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post