नाथद्वारा में खिलेगा कमल, भाजपा का बोर्ड बनना तय


 राजसमंद जिले 

  रिपोर्ट-गोविंद त्रिपाठी

राजसमंद जिले की सबसे हॉट सीट नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ गए हैं। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है और अब पालिका में भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है।

नाथद्वारा नगर पालिका में कुल 40 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा 20 सीट,कांग्रेस को 19 सीट एवं निर्दलीय 1 सीट मिली है।


20 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन से भाजपा का आंकड़ा 21 हो जाएगा, जो बहुमत से एक ज्यादा है।


कांग्रेस के दिग्गजों को झटका


इस चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सहित कई दिग्गज और निवर्तमान पार्षद चुनाव हार गए हैं। शहर में एंटी इनकंबेंसी और भाजपा की मजबूत रणनीति कांग्रेस पर भारी पड़ी।


भाजपा कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह है।  वहीं अब सबकी निगाहें अध्यक्ष पद के चेहरे पर टिकी हैं। भाजपा खेमे में अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर मंथन शुरू हो गया है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post