जिला- प्रतापगढ़
तहसील- छोटीसादड़ी
संवाददाता- प्रहलाद जणवा
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जलोदा जागीर पुलिस की कार्रवाई, 255 किलो डोडाचूरा तस्करी में 10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
छोटीसादड़ी/जलोदा जागीर। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ विशाल जांगिड़ के निर्देशन में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयदेव सियाग एवं डीएसपी छोटीसादड़ी बाबूलाल मुरारिया के मार्गदर्शन में थानाधिकारी जलोदा जागीर देवी सिंह उ.नि. मय जाप्ता ने 255 किलो 245 ग्राम अवैध डोडाचूरा परिवहन के मामले में 10 माह से वांछित अभियुक्त ईश्वरलाल को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण: दिनांक 26.11.2025 को तत्कालीन थानाधिकारी मांगीलाल उ.नि. मय जाप्ता द्वारा गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान चांदोली निवासी सुनील पिता रामलाल मेघवाल (25) के कब्जे से एक टीयूवी 300 और एक ईको वैन से 255 किलो 245 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया था, जबकि आरोपी जीवनलाल मीणा मौके से फरार हो गया था। इस पर थाना जलोदा जागीर पर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
प्रकरण में ईश्वरलाल पाटीदार की संलिप्तता पाए जाने पर आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:- ईश्वरलाल पिता कन्हैयालाल जाति पाटीदार उम्र 40 वर्ष निवासी सेमरडा, पुलिस थाना छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राज.)

إرسال تعليق