गढबोर चारभुजा बम्बोरी से 28 साल से लगातार चारभुजा संघ भगवान के दर्शन करने जाते हैं 215 किलोमीटर ठाकुर जी के


 जिला-प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा

बम्बोरी से बुधवार को 101 सदस्यों का चारभुजा पैदल

संघ चारभुजा नाथ धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू

होने से पहले सभी सदस्यों ने लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर में

पूजा-अर्चना की। उन्होंने ध्वज की पूजा कर यात्रा के मंगलमय

होने की कामना की।


संघ के सदस्य सबसे पहले सांवलिया सेठ धाम पहुंचेंगे। यहां

वे भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

इसके बाद संघ के सदस्य यहीं रात में विश्राम करेंगे। अगले

दिन यात्रा फतेहनगर, नाथद्वारा और अन्य पड़ावों से होते हुए

चारभुजा नाथ धाम गढ़बोर की ओर बढ़ेगी।


संघ के रवाना होने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और

परिजन मौजूद थे। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर

विदा किया। संघ के सदस्यों ने बताया कि यात्रा के दौरान

रास्ते में तय जगहों पर विश्राम किया जाएगा। श्रद्धालुओं के

लिए भोजन और पानी का इंतजाम भी रहेगा।


इस 101 सदस्यीय जत्थे में युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु दोनों

शामिल हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि पैदल यात्रा के जरिए

भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन करना उनकी आस्था और

श्रद्धा का विषय है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم