मंडला जिले में नेशनल हाईवे-30 पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है

 


लोकशन/मंडला

संवाददाता/जितेंद्र कुमार भलावी

 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के चार अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

मामला बिनेका तिराहे का है, जहां बिनेका निवासी पुष्पेंद्र हरदहा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 और 7 सितंबर की दरम्यानी रात उनके दो ट्रकों से 400 लीटर से अधिक डीजल चोरी कर लिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की।

जांच के दौरान पीपरपानी निवासी कान्हा भावरे और आयुष यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें डीजल चोरी की पूरी साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी पाइप की मदद से ट्रकों से डीजल निकालते थे और उसे कुप्पियों में भरकर रामनगर के जंगल में छिपा देते थे। गिरोह के कुछ सदस्य चोरी को अंजाम देते थे, जबकि अन्य सड़क पर नजर रखकर निगरानी करते थे।

फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं और चार फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم