राजगढ (अलवर)
कुंड जीर्णोद्धार समिति
राजगढ़ के ऐतिहासिक कुंड के जीर्णोद्धार और घूमने लायक जगह बनाने के लिए 30सितंबर को सायं 6 बजे कुंड पर इस हेतु समर्पित राजगढ़ के नागरिकों की मीटिंग आयोजित की जाएगी।
राजगढ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया की
बैठक में" कुंड जीर्णोद्धार समिति"का गठन किया जाएगा एवं कुंड के जीर्णोद्धार एवं विकास की कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया जाएगा।
राजगढ़ वेलफेयर सोसाइटी की भूमिका शुरुआत कर्ता की है। कुंड जीर्णोद्धार का क्रियान्वयन नवगठित समिति द्वारा किया जाएगा। कार्यारंभ गांधी जयंती दो अक्तूबर प्रातः से करने का प्रयास है।
शर्मा ने राजगढ़ के वेलफेयर को समर्पित सभी नागरिकों को इस मीटिंग में सादर आमंत्रित किया है।

Post a Comment