हेडलाइन: सतवास में 55 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी, बेटी घायल; 3 साल की बच्ची खून से सने कपड़ों में बाहर आई

 

लोकेशन :देवास 

रिपोर्टर :अनिल उपाध्याय 


एंकर:  देवास जिले के सतवास के पुनासा रोड स्थित पुनर्वास में 55 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला माया शर्मा की बेटी रानू भी घायल अवस्था में मिली, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं करीब 3 साल की बच्ची खून से सने कपड़ों में रोते हुए बाहर आई, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन, एसडीओपी और सतवास थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन के मुताबिक, प्रथम दृष्टया महिला की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घायल बेटी का उपचार अस्पताल में चल रहा है और पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि महिला अकेली रहती थीं और उनकी बेटी राखी के लिए मायके आई हुई थी, जिसके बाद वह मां ओर बेटी दोनों साथ रही थी। फिलहाल घटना की पूरी वजह और परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस की जांच के बाद ही मामले की स्थिति साफ हो सकेगी।

Byte सौम्या जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post