जिला -प्रतापगढ
तहसील-छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
छोटीसादड़ी। शहर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चोर अब धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहे हैं। भंवरमाता रोड स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर के पास सेन समाज के भेरू वावजी धार्मिक स्थल पर अज्ञात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर रखे दानपात्र का ताला तोड़ा और उसमें रखी करीब 5700 रुपए की नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इस मामले को लेकर सेन समाज की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सेन समाज की ओर से पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार भंवरमाता रोड पर स्थित धार्मिक स्थल पर समाज के लोग समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। 17 सितंबर की रात अज्ञात बदमाशों ने धार्मिक स्थल के मेन गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर रखे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें जमा करीब 5700 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि इस धार्मिक स्थल पर पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। बार-बार वारदात होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। समाज के लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल सुनसान इलाके में होने के कारण बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सेन समाज की ओर से छोटीसादड़ी थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा करने की मांग की गई है।
إرسال تعليق