खातेगांव मंडी में नए सोयाबीन की पहली आवकः 6011 रुपए क्विंटल बिका


 देवास/मध्यप्रदेश 


 पहली उपज लाने वाले किसान और खरीदने वाले व्यापारी का सम्मान किसान का तिलक लगाकर किया स्वागत।



खातेगांव कृषि उपज मंडी में  नए सीजन के सोयाबीन की पहली आवक हुई। ग्राम सिरसोदिया के किसान रवि लोवंशी अपनी सोयाबीन की उपज लेकर मंडी पहुंचे। प्रकृति ट्रेडर्स ने उनकी उपज 6011.25 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी।



इस मौके पर मंडी सचिव रघुनाथ सिंह लोहिया व समिति ने किसान रवि लोवंशी का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। साथ ही, उपज खरीदने वाले व्यापारी  का भी सम्मान किया गया। नई फसल की आवक के साथ ही आने वाले दिनों में सोयाबीन की आवक बढ़ने की उम्मीद है। 


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم