अलवर (अनिल कुमार गुप्ता)
70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा बास्केट बॉल, राइफल शूटिंग एवं टेबल टेनिस 14/17/19 वर्षीय खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि किशनगढ़ बास विधायक दीपचन्द खैरिया , कार्यक्रम की अध्यक्षता खैरथल नगर परिषद के उप सभापति सुमित रोघा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति धर्मदास बच्चानी, एच.डी.एफ.सी. बैंक मैनेजर रूपेश गुप्ता , मुख्य निर्णायक मण्डल के सभी सदस्य, प्रधानाचार्य आचार्य राजेश कुमार ज उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में वुशु खेल प्रतियोगिता में ध्रुव पुत्र श्री कुलदीप और हंसराज पुत्र श्री अनुप सिंह को गोल्ड मैडल और वेट-लिफ्टिंग में मोहित लालवानी पुत्र रमेश कुमार, जतिन भड़ाना पुत्र श्री हवा सिंह और वंश पुत्र भानु को गोल्ड मैडल प्राप्त हुआ। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मीनल ने गोल्ड मैडल, छात्रा वर्ग में 19 वर्षीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में जितेन्द्र कुमार पुत्र योगेश जाखड़, यश भडाना पुत्र कृष्णपाल, योगेश कुमार पुत्र राम सिंह, प्रतीक पुत्र तेज सिंह, यश पुत्र विक्रम सिंह ने गोल्ड मैडल जीत कर विद्यालय व क्षेत्र का मान बढ़ाया। छात्रा वर्ग में 17 वर्षीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में मयंक चौधरी पुत्र अशोक कुमार, ललित कुमार पुत्र हुकम सिंह यादव, छात्रा वर्ग में 17 वर्षीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में वानी पुत्री मुकेश गर्ग, निया कुमारी पुत्री मुकेश कुमार ने गोल्ड मेडल जितकर नाम रोशन किया है। छात्रा वर्ग में 14 वर्षीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में अवनी पुत्री संदीप कुमार, पलक पुत्री सतपाल, हेमनन्दनी पुत्री कमल सिंह, सोनम पुत्री कृष्ण कुमार ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्रा वर्ग में 14 वर्षीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में संचित राठी पुत्र सुशील कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। साथ ही नेट-बॉल प्रतियोगिता में हेमन्त यादव और दुश्यन्त का स्टेट में चयन, क्रिकेट में कर्मवीर, रियान, भावेश कुमार व लक्ष्यराज का स्टेट चयन, धरा का स्कैटिंग में, बैडमिन्टन प्रतियोगिता में विवेक का एवं उपर्युक्त सभी 32 खिलाड़ीयो का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ, साथ ही 50 खिलाड़ीयो को गोल्ड मेडल प्राप्त हुए है।
विद्यालय के 32 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा और विधायक, उपसभापति, अतिथियों ने एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
ई. पी. विद्यालय निदेशक आजाद चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों का सही मार्गदर्शन तथा अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य पाठ्य-सहगामी गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा, साथ ही जो विद्यार्थी नेशनल में चयन होंगे उसके लिए भी बड़ी ईनाम की घोषण की गई। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया।
إرسال تعليق