मंडला में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है।


 लोकशन-मंडला

संवाददाता/जितेंद्र कुमार भलावी


 शिकायतकर्ता हीरा सिंह ठाकुर ने नायब तहसीलदार हीरा मोहन तिवारी पर कोर्ट के आदेश के बावजूद ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड में नाम अपडेट नहीं करने और इसके एवज में कथित तौर पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के मुताबिक, न्यायालय के आदेश के आधार पर ऑफलाइन राजस्व रिकॉर्ड में उनकी पत्नी सुहागाबाई का नाम दर्ज कर पट्टा भी जारी किया जा चुका है, लेकिन ऑनलाइन रिकॉर्ड में अब तक नाम अपडेट नहीं किया गया। आरोप है कि इस संबंध में अधिकारियों के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ और 50 हजार रुपये देने की बात कही गई।

पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित अधिकारी की संपत्ति की जांच और न्यायालय के आदेशों का पालन कराने की मांग की है। लगातार परेशान होने का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में इच्छा मृत्यु की अनुमति तक मांगी है।

फिलहाल लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच और नायब तहसीलदार का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post