चित्तौडगढ
रिपोर्ट-प्रवीण दवे
चित्तौड़गढ़ घोसुण्डा गांव में बाबा रामदेव मंदिर रेगर समाज घोसुण्डा के तत्वावधान में लोक देवता बाबा रामदेव जी पीर का भादवी बीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य जुलूस निकाला गया मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि जुलूस में आर के डीजे की मधुर धुन पर सभी भक्तजन और माताएं-बहनें नाचते-गाते बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में जगह-जगह जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे पूरा कस्बा बाबा मय हो गया जुलूस बाबा रामदेव मंदिर रेगर मोहल्ले से शुरू होकर कलालो का मोहल्ला, लोधा मोहल्ला, नायक मोहल्ला, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुराने हॉस्पिटल, धान मंडी, माहेश्वरी बाजार, लक्ष्मीनाथ बड़े मंदिर, जीनगर मार्केट, सराफा बाजार, प्रजापत मोहल्ला, बस स्टैंड, खटीक मोहल्ला, पुरबिया मोहल्ला होते हुए वापस बाबा रामदेव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी घोसुण्डा प्रभारी ए.एस.आई. राजेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह मय जाब्ता मौजूद रहे जुलूस में समस्त रेगर समाज घोसुण्डा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Post a Comment