जयकारों के साथ रवाना हुई देवनारायण भगवान की तेरहवीं ध्वज पदयात्रा।



राजगढ (अलवर)

 राजगढ पंचायत  समिति क्षेत्र  की बीघोता ग्राम पंचायत के देवनगर डाबड़ी बास से शुक्रवार को गुर्जर समाज की तेरहवीं ध्वज पदयात्रा देव धाम जोधपुरीया के लिए रवाना हुई। ध्वज पदयात्रा रवाना होने से पहले पद यात्रियों के द्वारा डाबड़ी बास स्थित प्राचीन वनखंडी दास की कुटिया से वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ ध्वज पूजन किया और भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना के साथ विधिवत तिलक लगाकर ध्वज पदयात्रा रवाना की गई। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर देव महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। 

ध्वज पदयात्रा बीघोता गांव से रवाना होकर कालोता, ढिगारिया, कोटखावदा, चाकसू, निवाई होते हुए 16 सितंबर को देवनारायण भगवान मंदिर जोधपुरिया देव धाम पहुंचेगी। 

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم