अलवर
अलवर शहर काली मोरी क्षेत्र के मोती नगर नाले के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जितेंद्र उर्फ छोटू, युवराज उर्फ युवी और हिमांशु के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नाले की करीब पांच फीट ऊंची दीवार तक टूट गई। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।
वहीं, मृतक युवराज के परिजनों ने इसे महज सड़क हादसा मानने से इनकार करते हुए पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने अस्पताल में धरना देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
डीएसपी राजेश कसाना के अनुसार पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से हत्या के आरोप में नामजद शिकायत भी दी गई है।
बाइट: राजेश कसाना, डीएसपी अलवर
Post a Comment