*भादवी बीज पर बाबा रामदेव जन्मोत्सव की धूम, अखाड़ा शोभायात्रा ने जीता दिल*

 


जिला चित्तौड़गढ़ 

तहसील निंबाहेड़ा 

पप्पु देतवाल 

*निंबाहेड़ा।* श्री बाबा रामदेव व्यायाम शाला एवं सेवा समिति (BRD Group) के तत्वावधान में बाबा रामदेवजी जन्मोत्सव (भादवी बीज) के पावन अवसर पर आज रविवार को भव्य शोभायात्रा एवं अखाड़ा प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है ।

प्रातः 11:45 बजे बाबा रामदेव व्यायाम शाला मंदिर परिसर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इस दौरान व्यायामशाला के पहलवानों और युवाओं द्वारा हैरतअंगेज अखाड़ा प्रदर्शन - शारीरिक सौष्ठव व शस्त्र कला का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शोभायात्रा जब परशुराम सर्कल पहुंची तो वहां स्थित फूल विक्रेताओं द्वारा बाबा रामदेवजी की प्रतिमा को माला पहनाई गई एवं भव्य पुष्प वर्षा की गई। *ढोल नगाड़ों एवं रेजमो की थाप के साथ* पूरी शोभायात्रा नगर में भक्तिमय माहौल बनाते हुए आगे बढ़ी।

यह अखाड़ा शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकलता हुआ पुनः बाबा रामदेव व्यायाम शाला मंदिर पहुंचेगी। जहां बाबा रामदेव जी महाआरती होगी उसके बाद भोजन प्रसादी का आयोजन होगा!

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post