हाईवे का टायर खोलते समय टायर हुआ ब्लास्ट चालक का पैर शरीर से हुआ अलग, एक की मौत, अन्य घायल



*गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार साहू ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम, घायलों का उपचार जारी*

सिंगरौली / जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचौर में रविवार रात करीब 10 बजे हाईवा वाहन का टायर खोलते समय अचानक हुए भीषण ब्लास्ट से दर्दनाक हादसा हो गया। टायर फटने से हाईवा चालक अनिल कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल बताए जा रहे है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पचौर निवासी अनिल कुमार साहू, पिता कृपा नाथ साहू, रविवार रात करीब 10 बजे हाईवा वाहन का टायर खोलने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक टायर तेज धमाके के साथ फट गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका एक पैर शरीर से अलग हो गया। वहीं, हादसे की चपेट में आने से अन्य व्यक्ति भी घायल हुए है।


अचानक हुए जोरदार धमाके से मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को मदद पहुंचाई। परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई।


गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार साहू को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल बैढ़न ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही अनिल कुमार साहू ने दम तोड़ दिया।


वहीं, हादसे में घायल अन्य व्यक्तियों का उपचार जारी बताया जा रहा है। उसकी स्थिति एवं घटना में घायल होने के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।


दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही ग्राम पचौर में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post