लोकशन/मंडला
संवाददाता/जितेंद्र कुमार भलावी
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा नल कनेक्शन और पानी की सुविधा के नाम पर घर-घर से राशि वसूली गई, लेकिन इसके बावजूद पिछले चार दिनों से गांव में जलापूर्ति पूरी तरह बंद पड़ी है। पानी नहीं मिलने से लोगों को पीने के पानी और दैनिक जरूरतों के लिए भटकना पड़ रहा है।
समस्या से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरपंच मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब पानी उपलब्ध कराने के लिए उनसे पैसा लिया गया, तो फिर जलापूर्ति व्यवस्था क्यों ठप हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत इस मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पानी के नाम पर वसूली गई राशि का पूरा हिसाब-किताब सार्वजनिक किया जाए और पंचायत के बैंक खातों व दस्तावेजों की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि राशि का उपयोग किस कार्य में किया गया। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि कहीं यह राशि अन्य कार्यों में खर्च तो नहीं कर दी गई। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
إرسال تعليق