जिला - चितौड़गढ़
तहसील - डूंगला
खबर लोकेशन - चिकारड़ा
रिपोर्टर - राजमल सोलंकी
सारंगपुरा में कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं जहाजपुर पूर्व विधायक धीरज गुर्जर ने की शिरकत।
चिकारड़ा। कस्बे के समीपवर्ती सारंगपुरा में भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज सारंगपुरा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुवार को सम्पन्न हुई ,मुकाबलों का रोमांच चरम पर रहा। मैदान में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया तो दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन कबड्डी के मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाटोली गुजरान, सारंगपुरा, चिकारड़ा, खेरमालिया, नौगामा, सांवलिया जी, रामाखेड़ा और जेतपुरा सहित कई टीमों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के जरिए मुकाबलों को रोमांचक बनाए रखा। प्रतियोगिता के दौरान जीत दर्ज करने वाली चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले गए, जिनमें सारंगपुरा व खेरमालिया तथा नौगामा व खेरमालिया के बीच मुकाबले होने हुए जिसमें खेरमालिया ए विजेता रही इसी में उप विजेता खेरमालिया बी रही। समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं जहाजपुर पूर्व विधायक धीरज गुर्जर, विशिष्ट अतिथि के रूप में गुर्जर समाज जिलाध्यक्ष कमल गुर्जर,बड़ीसादड़ी पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, प्रहलाद गुर्जर सेती,वीपी सिंह ,नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति राजा चौधरी, नौगावां ग्राम प्रशासक कालूराम जाट, सहकारी समिति नौगावां अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, शंकरलाल गुर्जर न्यालियाखेड़ा, सुरेश गुर्जर,कैलाश गुर्जर सावलिया जी,इस मौके पर सभी अतिथियों द्वारा विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए के साथ विजेता ट्रॉफी दी । भव्य शोभायात्रा, महाप्रसाद भगवान देवनारायण जी के जन्मोत्सव के तहत गुरुवार को प्रतियोगिता के समापन के साथ धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
إرسال تعليق