अलवर
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकरियों ने सोडावास कस्बे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के डॉ अरविंद गेट निर्देशन में कार्यवाही करते हुए 35किलो देशी घी जप्त कर पच्चीस लीटर अवधि पार ज्यूस को नष्ट कर ।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया विभाग ने कार्यवाही करते हुए दूधिए के मिश्रित दूध का सैंपल लेकर डेयरी को बिना फूड लाइसेंस दूध सप्लाई करने वालों से दूध न लेने के लिए पाबंद किया गया।
तथा मैसर्स राहुल किराना और जनरल स्टोर से प्योर सरस घी का सैंपल लेकर करीब 35 किलो घी जप्त किया गया।
मैसर्स जैन श्री श्याम मिष्ठान भंडार और मैसर्स दायमा स्वीट्स एंड नमकीन से अवधि पार 25 लीटर पैक्ड ज्यूस को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
एवं सभी दुकानदारों को लाइसेंस को उचित स्थान पर प्रदर्शित करने एवं साफ सफाई के दिशा निर्देश दिए गए।

إرسال تعليق