*शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर किया गया सम्मानित, उत्कृष्ट शिक्षण एवं नवाचार को दिया गया बढ़ावा*

 

रिपोर्ट गौरव कुमार मिश्रा 

संवाददाता हमीरपुर 

*शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित*

हमीरपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति मुख्य अतिथि तथा जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।


समारोह के दौरान राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का सजीव प्रसारण उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर शिक्षकों के सम्मान एवं शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को भी उपस्थित लोगों ने देखा-सुना।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल, संस्कार एवं दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उनके व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), गूगल एवं स्मार्टफोन जैसी तकनीकों के बढ़ते प्रभाव के बीच शिक्षकों के सामने नई चुनौतियां हैं। ऐसे में शिक्षकों को नवाचार, तकनीक एवं आधुनिक शिक्षण विधियों को अपनाते हुए विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना होगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post