जिला _प्रतापगढ
तहसील_छोटीसादडी
रिपोटर_प्रहलाद जणवा
छोटीसादड़ी। गणेशोत्सव के तहत गुरुवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर भव्य अन्नकूट प्रसादी का आयोजन किया गया। श्री राधाकृष्ण मंदिर यादव मोहल्ला, नृसिंह मंदिर प्रताप चौक तथा मंडी गेट के सामने नीमच मार्ग पर आयोजित अन्नकूट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देर रात तक मंदिर परिसरों एवं आयोजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। यादव मोहल्ला स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में विघ्नहर्ता मित्र मंडल एवं यादव समाज की ओर से आयोजित अन्नकूट प्रसादी में विशेष आकर्षण प्राकृतिक स्वरूप में विराजित श्री गणेश की अनोखी प्रतिमा रही। प्रतिमा के दर्शन एवं अन्नकूट प्रसादी का लाभ लेने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना सहित नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भी श्री गणेश के दर्शन किए और अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया।
श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक स्वरूप में साकार की गई गणेश प्रतिमा के दर्शन कर आयोजन की सराहना की। देर रात्रि तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और भक्तों ने भगवान गणेश के जयकारों के बीच प्रसादी ग्रहण की।
Post a Comment