जिला -प्रतापगढ
तहसील-छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
छोटीसादड़ी। सिद्धि विनायक क्लब के तत्वावधान में अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को अन्नकूट महाप्रसादी का वितरण किया गया।
अन्नकूट महाप्रसादी आयोजन में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप व्यास एवं उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित कई पदाधिकारियों ने गणेश प्रतिमा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों ने महाप्रसादी प्राप्त की तथा गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
सिद्धि विनायक क्लब की पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment