अलवर
जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बहादुरपुर सड़क मार्ग पर बैडोद गांव की ढाणी में पिकअप पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी चालक सहित सवार अन्य साथी मौके से भाग गए।
जब लोग घरों से बाहर निकले तो उन्होंने सड़क पर पिकअप पलटी हुई और युवक के शव को देखा। और पुलिस को घटना सूचना दी।
सूचना मिलने पर रामगढ पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर बैडोद गांव की खातियों की ढाणी में एक पिकअप रोड पर पलटी हुई थी तथा पास में एक युवक पड़ा हुआ था।
युवक को रामगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को फौरन मृत घोषित कर दिया।
युवक की पहचान विकास (17वर्ष ) निवासी बैडोद के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया की मृतक युवक विकास कस्बे में एक टेंट व्यापारी के पास मजदूरी का कार्य करता था। विकास के साथ सोमसिंह और राजकुमार पिकअप लेकर रामगढ़ से बैड़ौद जा रहे थे तो रामगढ़ से डेढ़ दो किलोमीटर दूर पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। जिसमें विकास केबिन से बाहर निकलकर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की हालत देख सोमसिंह और राजकुमार घबरा कर मौके से भाग गए।
पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप कर पिकअप को जप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

إرسال تعليق