पार्षद प्रत्याशियों के कार्यालय उद्घाटन में श्रीचंद कृपलानी ने गिनाए विकास कार्य, आगामी योजनाओं का रखा रोडमैप

 


जिला चित्तौड़गढ़ 

तहसील निंबाहेड़ा 

रिपोर्टर पप्पु देतवाल 

निंबाहेड़ा नगर परिषद चुनाव 2026


निंबाहेड़ा नगर परिषद चुनाव 2026 के अंतर्गत पार्षद पद के उम्मीदवारों के कार्यालय उद्घाटन की श्रृंखला में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने उद्बोधन दिया।

उन्होंने निंबाहेड़ा क्षेत्र में अब तक कराए गए जनहित एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन के समक्ष रखते हुए आगामी समय में प्रस्तावित विकास कार्यों की कार्ययोजना और प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से बताया।

कृपलानी ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पार्षद प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं से भी जनता के बीच जाकर विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post