अनिल शर्मा की ओर से रहा मुख्य सहयोगमंगलवाड़: आज सोमवार को ग्राम मंगलवाड़ स्थित बालाजी मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन मनसा महादेव व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की ओर से रखा गया था, जिसमें भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी महाराज के विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरा परिसर बालाजी महाराज व महादेव के जयकारों से गूंज उठा।अनिल शर्मा की ओर से रहा भोजन प्रसादी का अनुकरणीय सहयोगइस पावन प्रसंग पर आयोजित विशाल भोजन प्रसादी (महाप्रसादी) का संपूर्ण खर्च ग्राम निवासी अनिल शर्मा (सुपुत्र श्री मांगीलाल जी शर्मा) की ओर से वहन किया गया। शर्मा परिवार के इस सराहनीय और धार्मिक कार्य की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।समस्त ग्रामवासियों का रहा अभूतपूर्व सहयोगइस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों ने तन-मन-धन से अपना पूर्ण सहयोग दिया। एकता और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभालने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भजन-कीर्तन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर बड़े ही चाव से भोजन प्रसादी ग्रहण की।
मंगलवाड़ गाँव में मनसा महादेव व्रत के उपलक्ष्य में विशाल भजन-कीर्तन व प्रसादी का आयोजन,
byG 94 NEWS सच की आवाज
-
0

Post a Comment