मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी के खिलाफ प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे की सांकेतिक गिरफ्तारी।
अलवर
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को अलवर शहर में जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता पहले मालवीय नगर तिराहे पर एकत्रित हुए इसके बाद नारेबाजी करते हुए मिनी सचिवालय की ओर रवाना हुए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मिनी सचिवालय के आसपास बैरिकेटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी।
प्रदर्शनकारी सरस डेयरी के सामने लगाए गए बैरिकेडट्स तक पहुंचे वहां उन्हें हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया।
कुछ कार्यकर्ता बैरिकेट्स पर चढ़कर दूसरी तरफ जाने में सफल रहे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे और बैरिकेट्स हटाकर आगे बढ़ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ समेत कई नारे लगाए।
इसके बाद प्रदर्शनकारी मिनी सचिवालय के दूसरे नंबर गेट तक पहुंच गए, जहां उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सांकेतिक रूप से गिरफ्तार किया और उन्हें मिनी सचिवालय परिसर से बाहर ले जाकर दूर छोड़ दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment