नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर चिकारड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया


 जिला - चितौड़गढ़ 

खबर लोकेशन - चिकारड़ा 

रिपोर्टर - राजमल सोलंकी 


 सावलिया जी चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।


बड़ीसादड़ी नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड 


चिकारड़ा।राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 में बड़ीसादड़ी नगरपालिका के परिणाम ने सबको चौंका दिया है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक की विधानसभा बड़ीसादड़ी में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर बोर्ड बनाने को लेकर उत्साह का माहौल है। कुल 25 वार्डों में से कांग्रेस ने 13 पार्षद पद पर विजयी हुए और भाजपा 12 पार्षद पद विजयी रहे। एक वोट से कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया और कांग्रेस ने पालिकाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा पक्का कर लिया। मंत्री गौतम दक के विधानसभा क्षेत्र में यह परिणाम भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पिछले दो चुनाव से यहां भाजपा का दबदबा था, लेकिन इस बार स्थानीय मुद्दों ने खेल पलट दिया। कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह बड़ीसादड़ी की जनता की जीत है, अब सबकी नजर पालिकाध्यक्ष के चुनाव पर है, जो 21 सितंबर को होगा। कांग्रेस 13 पार्षदों के साथ अपना अध्यक्ष बनाने जा रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post