गणपति बप्पा मोरया.. चित्तौड़गढ़ में गूंजा गणेशोत्सव का उल्लास


चित्तोडगढ 

रिपोर्टर -प्रवीण दवे 



घर-घर विराजे प्रथम पूज्य गणेश, विधि-विधान से हुई स्थापना


चित्तौड़गढ़:आज  गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर में घर-घर और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई।

श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर गणपति बप्पा का स्वागत किया। वहीं जगह-जगह गणेशोत्सव को लेकर आकर्षक पंडाल सजाए गए। कई स्थानों पर सामूहिक डांडिया सहित धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ।

गणेशोत्सव को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने छोटे-छोटे पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की और पूजा-अर्चना की।

वहीं प्रतापनगर में गणेश जी के भव्य आगमन का आयोजन किया गया। डीजे की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और नाच-गाकर गणपति बप्पा का स्वागत किया। यहां स्थापित गणेश प्रतिमा को 'प्रतापनगर के राजा' नाम दिया गया।

गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा प्रतापनगर गूंज उठा। बड़ी संख्या में  मोहल्लेवासी इस भव्य गणेश स्वागत में शामिल हुए और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post