तहसील- छोटीसादड़ी
रिपोर्टर- प्रहलाद जणवा
जलोदा जागीर। प्रतापगढ़ जिले के ऐतिहासिक नये रेलवे स्टेशन जलोदा जागीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रेलवे स्टेशन परिसर में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। आकर्षक रंगोली बनाकर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूरे स्टेशन परिसर को दीपों से सजाया गया था।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जलोदा जागीर में रेल आना साल पुराना सपना था जो की सालों पुराना सपना साकार हुआ है, इसलिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यहां दीप जलाकर उनका आभार व्यक्त किया गया है मोजूद ग्रामिण भाजपा नेता डालचंद जणवा प्रकाश सिंह राणावत दलपत मीणा निर्मल जणवा सतपाल नरवर सिंह राणावत मदन जणवा भरत दिनेश राव सहित कई लोग मोजुद रहे

إرسال تعليق