मोटरसाइकिल चालक को डंपर ने छात्र को कुचला हुई मौत


अलवर 

जिले के रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के बीजवा से माणकी मार्ग पर डंपर की चपेट में आने से पीएम श्री सीनियर सैकेंडरी स्कूल अलावडा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश कर शव को सड़क से हटावा पोस्ट मार्टम के लिए सीएचसी रामगढ भिजवा मोर्चरी में रखवाया।ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

जानकारी के अनुसार चौमा ग्राम पंचायत के माणकी गांव निवासी 15 वर्षीय फरजान  पुत्र अली मोहम्मद मोटरसाइकिल से आते समय बिजवां से माणकी मार्ग पर कारोली के समीप डंपर की चपेट में आ गया और नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने डंपर चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मुख्य मार्ग पर जाम के कारण  आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।सूचना मिलने पर  रामगढ़ थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर स्थिति को संभाला और शव को रामगढ़ सीएचसी में बुधवार प्रातः पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मामले कीजांच शुरू कर दी है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post