ई.पी. स्कूल के टैलेंट सर्च एग्जाम में उमड़ी भीड़, दिखा प्रतिभा का दम, बच्चों में नजर आया गजब का उत्साह

 

अलवर (अनिल कुमार गुप्ता)

विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से इंजीनियर पॉइंट स्कूल, खैरथल में टैलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन किया गया। परीक्षा में कक्षा 1 से 8वीं तक के 2697 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
 विद्यार्थियों ने प्रश्नों को हल करते हुए अपनी ज्ञान क्षमता, समझ और आत्मविश्वास का परिचय दिया। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को छोटी उम्र से ही प्रतियोगी माहौल से परिचित कराना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।
निदेशक आजाद सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता के लिए किताबी ज्ञान के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर मेहनत भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से मेहनत करने और असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य राजेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। ऐसे आयोजन उस प्रतिभा को पहचानने और निखारने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
एग्जाम कोऑर्डिनेटर नारायण चौधरी ने विद्यार्थियों को परीक्षा की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि स्वयं पर विश्वास करना, समय का सदुपयोग करना और नियमित अध्ययन करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को हर दिन अपने कल से बेहतर बनने के लिए प्रेरित किया।

कोऑर्डिनेटर राजीव शर्मा ने परीक्षा के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इंजीनियर पॉइंट स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। टैलेंट सर्च एग्जाम ने बच्चों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना और आगे बढ़ने के जज्बे को मजबूत किया।
दूसरे चरण में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी होंगे शामिल
टैलेंट सर्च एग्जाम के दूसरे चरण का आयोजन 22 नवंबर 2026 को कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे होगी। विद्यालय प्रबंधन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा पहचानने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सके।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post