चिकारड़ा में लोक देवता बाबा रामदेव जी की भव्य शोभायात्रा निकाली।


 जिला - चितौड़गढ़ 

तहसील - डूंगला 

खबर लोकेशन - चिकारड़ा 

रिपोर्टर - राजमल सोलंकी 

चिकारड़ा।कस्बे में भादवी बीज के अवसर पर लोक देवता श्री बाबा रामदेव के जन्मोत्सव पर बाबा रामदेव नवयुवक मण्डल एवं समस्त मेघवाल समाज द्वारा मेघवाल समाज मोहल्ले मुख्य बस स्टैण्ड पर स्थित बाबा रामदेव चबूतरे पर सर्वप्रथम बाबा रामदेव जी की पूजा अर्चना की इसके तत्पश्चात हवन करके बाबा रामदेव जी की छाया प्रति को बगी में सजाया कर भव्य शोभायात्रा निकाली ,गोवर्धन मेघवाल ने बताया कि इस शोभायात्रा में सैकड़ो समाज की महिलाएं पुरुष सम्मिलित हुए लोक देवता बाबा रामदेव जी के जयकारों के साथ महिलाएं मंगल कलश के साथ इस शोभायात्रा में सम्मिलित हुई इसके साथ ही विभिन्न कलाकारों के द्वारा भी विभिन्न झाकियों के साथ नृत्य किया इसके साथ ही भेरू राक्षस का भी कलाकार द्वारा रोल प्ले किया गया ,कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः बाबा रामदेव चबूतरे पर पहुँची,इसके साथ ही कस्बे के केरिया भेरू मगरी पर स्थित बाबा रामदेव जी मन्दिर से भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे जगह जगह पर भव्य आतिशबाज़ी की गई, पुष्प वर्षा के द्वारा भव्य स्वागत किया जो शोभायात्रा कस्बे में मुख्य मार्गो से होते हुए पुन केरिया भेरू मगरी पर पहुंची इसको लेकर ग्रामीणो द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ,शोभायात्रा में सम्मिलित हुए साथ ही प्रशासन के रूप में पुलिस चौकी से पुलिस जाप्ता मौजूद रहा ।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post