चंद्र प्रकाश बिलवाल
गंगरार भादवी बीज के शुभ अवसर पर जय बाबा री जयकारे के साथ भव्य शोभा यात्रा का आयोजन हुआ. रविवार को उपखंड मुख्यालय पर चांदपोल राशमी रोड स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर पर प्रातः बाबा की विशेष पूजा अर्चना कर आरती का आयोजन हुआ.दोपहर एक बजे के करीब गाँव मे बाबा रामदेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ जो विद्या निकेतन विद्यालय मार्ग, माहेश्वरी मोहल्ला, सदर बाजार से बस स्टैंड पहुंची जहां शोभा यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.भक्तजनो ने बाबा की आरती करते हुए क्षेत्र में सुख शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की . ततपश्चात शोभा यात्रा सदर बाजार होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर,श्री गणेश मंदिर, श्री चारभुजा नाथ मंदिर, गालव मोहल्ला, रामपोल होते हुए श्री बाबा रामदेव मंदिर पहुंची.शोभायात्रा के दौरान भक्तजन बाबा के जयकारे साथ नाचते गाते चल रहे थे.विभिन्न हिन्दू सामाजिक संगठनों एवं समाज जनो द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए शोभा यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. श्री बाबा रामदेव मंदिर पर बाबा की भव्य महा आरती का आयोजन किया गया.
उपखण्ड मुख्यालय सहित क्षेत्र में भादवी बीज के शुभ अवसर पर बाबा रामदेव मंदिर,चबूतरा,थान पर बाबा की विशेष पूजा अर्चना की गईं । प्रतिवर्ष बीज पर भक्त लोग रुणिचा रे श्याम के व्रत रखकर दान पुण्य सहित धार्मिक अनुष्ठान किये । उपखंड मुख्यालय पर स्थित चांदपोल बाबा रामदेव मंदिर पर विगत 5 दिनों से धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं इस दौरान प्रतिदिन बाबा रामदेव की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया.इस दौरान
दूरदराज से भक्तगण बाबा के मंदिर पहुंच कर बाबा के दर्शन कर क्षेत्र में सुख शांति की प्रार्थना की.
वही दूसरी ओर भादवी बीज के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा के स्थान पर सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हुई जो देर रात तक जारी रहेगी उस दौरान बाबा को चूरमा,चावल, मेवा,श्रीफल सहित प्रसाद का भोग लगाया गया ओर निशान भी चढ़ाया गया.उपखंड मुख्यालय पर अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर भी भादवी बीज के पर्व पर भक्तो की लम्बी कतारे लगी रही तो साथ ही बाबा की भव्य शोभायात्रा आयोजित हुई जो स्टेशन गंगरार के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः बाबा रामदेव मंदिर पहुंची.इसी कड़ी में विद्युत विभाग के समीप स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर भी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए एवं भजन संध्या का आयोजन भी हुआ .

Post a Comment