छोटीसादड़ी में *हवेली के राजा* के पंडाल में विराजे गजानन, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु


 जिला -प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा

छोटीसादड़ी। कस्बे के सेठ जी की हवेली पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चारभुजा मित्र मंडल द्वारा भव्य गणेश स्थापना की गई है। मंडल द्वारा आयोजित 'हवेली का राजा' पांडाल इस समय पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विधि-विधान से पांडाल में प्रतिष्ठित किया गया। स्थापना के बाद महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।


श्री चारभुजा मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी पांडाल को बेहद आकर्षक और सुंदर तरीके से सजाया गया है। उत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को विशेष आरती, छप्पन भोग और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।


मंडल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर 'हवेली के राजा' के दर्शन करने और धर्म लाभ लेने की अपील की है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post