गणेश चतुर्थी पर सिद्धि विनायक क्लब ने की गणेश प्रतिमा की स्थापना


 जिला -प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा


छोटी सादड़ी। श्याम जी की बगीची के तत्वावधान में सिद्धि विनायक क्लब द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। गणेश प्रतिमा को ढोल-डीजे के साथ भव्य जुलूस के रूप में लाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।


प्रतिमा स्थापना के पश्चात विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश प्रतिमा के मनमोहक स्वरूप ने दर्शन करने आए भक्तों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों ने डीजे पर बज रहे भजनों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। गणेश चतुर्थी के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post