तहसील-छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
प्रतापगढ़, 18 सितंबर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को पानमोडी ग्राम पंचायत में एनएफएसए लाभार्थियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की मंगल कामना की गई। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर एवं जिला रसद अधिकारी हरि प्रसाद बलाई उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान एनएफएसए लाभार्थियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग एवं सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों ने अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में सहभागिता की। इसी क्रम में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं विद्यालयों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर आमजन एवं लाभार्थियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का आयोजन विकसित भारत जन सेवा अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया गया।

إرسال تعليق