जिला - चितौड़गढ़
तहसील - डूंगला
लोकेशन - चिकारड़ा
रिपोर्टर - राजमल सोलंकी
चिकारड़ा | विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए 9 सितंबर बुधवार को विशेष योग्यजन चिन्हीकरण शिविर ग्राम पंचायत चिकारड़ा के अटल सेवा केंद्र पर आयोजित हुआ । जिसमें विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण शिविर में जरूरत और पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण देने की प्रक्रिया हुई । सहायक अंग और उपकरण के लिए आवेदन ऑनलाइन किए गए जिसमें बहुत लाभार्थियों के फॉर्म में मोबाईल अपडेट नहीं होने से उनका फॉर्म ऑनलाइन नहीं हुआ इसके साथ कई लाभार्थियों के नाम आधार मिस मैच होने से उनका आवेदन ऑनलाइन नहीं हो पाया ,लाभार्थियों की एसएसओ आईडी से ई-मित्र पर पोर्टल से आवेदन किया गया । पात्रता के आधार पर उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आवेदन चयन के बाद होगी इसके बाद पात्रता एवं आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई इसकी जानकारी ग्राम विकास अधिकारी मनोज मेघवाल ग्राम पंचायत प्रशासक रोडीलाल खटीक ने दी,इसके साथ ही ग्राम रोजगार सहायक प्रकाश प्रजापत, ईमित्र संचालक भेरूलाल खटीक, ग्राम पंचायत सुरक्षा गार्ड सुरेश मेनारिया सहित अन्य उपस्थित रहे ,शिविर में आवेदन करने के लिए विशेष योग्यजन अपने साथ आधार कार्ड, जनआधार कार्ड एवं कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर अटल सेवा केंद्र पहुंचें, चिन्हीकरण और आवेदन प्रक्रिया सुगमता से पूरी की विशेष योग्यजनों को सहायक अंग उपकरण हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल पर E- MITRA के माध्यम से प्रार्थी की SSO ID से SJMS Portal पर DASP (CM SAYUKT SAHAYATA ANUDAN YOJANA) आवेदन किए ईमित्र संचालक द्वारा किए गये जिस हेतु अधिक से अधिक विशेष योग्यजनों को शिविर में आवेदन कराने हेतु आवश्यक दस्तावेजों आधार,जनआधार, UDID कार्ड के साथ पहुंचे ।
إرسال تعليق