अलवर में मतदान के दिन मारपीट का आरोप, सिर पर लगे आठ टांके।भाजपा प्रत्याशी के बेटों पर गंभीर आरोप

 



अलवर

अलवर निकाय चुनाव के मतदान के दौरान अलवर में मारपीट और हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पीड़ित लोकेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि सुबह करीब 5 बजे भाजपा प्रत्याशी जगदीश अटल के बेटों सहित दो दर्जन युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर उनके साथ मारपीट की।

पीड़ित के मुताबिक, हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनके सिर पर आठ टांके लगाए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।

पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की पुष्टि की जा रही है।


बाइट लोकेश शर्मा 

अलवर से अनिल कुमार गुप्ता

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم