बोरवेल में गिरा बच्चा रेस्क्यू कर देर रात सुरक्षित निकाला


अलवर 

*अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बुटोली गांव में सोमवार को पतंग लूटते समय नीचे दिखाई नहीं देने से एक बालक खुले पडे गहरे बोरवेल में गिर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बच्चे की पहचान भानु पुत्र शीशराम गुर्जर के रूप में बताई गई। जेसीबी मशीन सहित अन्य मानवीय साधनों से बालक भानु को मशक्कत कर बाहर निकाल लिया गया।सिर सहित अन्य अंगों में चोट लगने से घायल बालक का तुरंत उपचार कराया गया।

बालक को निकालने के लिए लिए बोरवेल के पास जेसीबी से खुदाई कर रास्ता बनाने के साथ विभिन्न साधनों से बालक को निकाल लिया।बालक को बोरवेल से निकालने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इस अवसर पर विभिन्न रेस्कयू दलों के अलावा जिले के कई थानों की पुलिस टीमें मौके पर मौजूद रहीं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post