विराटनगर( जिला कोटपूतली बहरोड)
-कांग्रेस-भाजपा ने जमा किए चुनावी सिंबल
-विराटनगर नगरपालिका के सभी 25 वार्डो से भाजपा और कांग्रेस ने की प्रत्याशी घोषित
विराटनगर नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर नगरपालिका में आज सियासी हलचल अपने चरम पर नजर आई। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन कांग्रेस, भाजपा, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। 25 वार्डों वाली विराटनगर नगरपालिका में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। चुनावी प्रक्रिया के बीच कांग्रेस और भाजपा ने भी अपने अधिकृत चुनावी सिंबल रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा कर दिए। कांग्रेस की ओर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर ने रिटर्निंग अधिकारी बृजेश कुमार के समक्ष पार्टी के चुनावी सिंबल प्रस्तुत किए। वहीं भाजपा की ओर से प्रतिनिधि ने पार्टी के चुनावी सिंबल जमा करवाए।

Post a Comment