धाकड़ समाज के आराध्य देव श्री धरणीधर भगवान का जन्मोत्सव निकली भव्य शोभायात्रा


 जिला -प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा


छोटीसादड़ी। धाकड़ समाज के आराध्य देव श्री धरणीधर भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार, 2 सितंबर 2026 को क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर धाकड़ समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा एवं विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। धाकड़ समाज के अनिल धाकड़ ने बताया 

आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखा गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। वाहन रैली के दौरान धार्मिक झांकियां एवं आकर्षक सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।


आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा प्रतापपुरा से स्वरूपगंज तक निकाली गई, और सर्व समाज का अभिनन्दन कर सभी का आभार व्यक्त किया गया।


सर्व समाज द्वारा विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, साथ ही जलपान की निस्वार्थ भाव से व्यवस्था की गई।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post