तहसील - डूंगला
लोकेशन - चिकारड़ा
रिपोर्टर - राजमल सोलंकी
चिकारड़ा। कस्बे में स्थित श्री देवनारायण शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कीं। भजन, गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यालय परिसर कृष्णमय हो गया। नन्हे राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियां कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र रहीं। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, कर्म और गीता के संदेश को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय डायरेक्टर सीताराम गुर्जर सहित अध्यापक
Post a Comment