भाजपा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने संभाला पदभार

 

छोटीसादड़ी। नगर पालिका में भाजपा के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाला। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका मेवाड़ी साफा पहनाकर तथा उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम के बाद प्रदीप उपाध्याय के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उपस्थित भाजपा नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रहलाद राय साहू, रतन सिंह राजपूत, गुणवंत लाल चोरडिया,

रामविलास साहू, अशोक गौड़, ओमप्रकाश शर्मा,  नवनिर्वाचित पार्षद रामचंद्र माली, राजेंद्र जैन, कैलाश इंदौरा,ओकर कंडारा, विजय सिंह पाटीदार, राकेश इंदौरा, अजीत दुग्गड़, सागर दास वैष्णव, घनश्याम कुमावत, पियूष सोनी, सुमित शर्मा, सुभाष पाटीदार, राजकुमार पाटीदार, देवीलाल कुमावत, मंगलेश शर्मा, चांदमल तेली, कमलेश इंदौरा, मनीष टेलर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post